Bhajan भजन

गजानन चरण कमल रज दीजे

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

गजानन चरण कमल रज दीजे,
गजानन चरण कमल रज दीजे....

तुमरी कृपा मिलत अविनाशी,
भव बंधन कट जासी,
जग में नहीं है सहारा जिनको,
उनको सहारा दीजे,
गजानन चरण कमल रज दीजे.....

यह संसार माया की मूरत,
पग पग तम उदघाटी,
कोय नहीं है जग में तुमसा,
पार उतारन हारी,
गजानन चरण कमल रज दीजे,
कृपा करो हे गजानन मुझ पर,
विद्यारस भर दीजे,
गजानन चरण कमल रज दीजे....

Watch & Listen सुनें और देखें