Bhajan भजन

गाइये गणपति सुबहो शाम

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

गाइये गणपति सुबहो शाम,
मंगलमूर्ति मंगलकारी,
पावनकारी तेरा नाम,
गाइये गणपति सुबहों शाम....

रिद्धि सिद्धि के तुम ही ज्ञाता,
तुम ही देते विद्या ज्ञान,
भक्तजनों के तुम ही ध्याता,
जग सारा है तेरा धाम,
गाइये गणपति सुबहों शाम.....

तेरी शरण में जो भी आया,
पाए जग में शीतल छाया,
सारा जग है तेरी माया,
सफल करता तू सब काम,
गाइये गणपति सुबहों शाम....

गाइये गणपति सुबहो शाम,
मंगलमूर्ति मंगलकारी,
पावनकारी तेरा नाम,
गाइये गणपति सुबहों शाम.....

Watch & Listen सुनें और देखें