Bhajan भजन · Hindi

अमर नाथ शिव सब के पालन हारी है

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

महाकाल शिव नाथ भोले भंडारी है
अमर नाथ शिव सब के पालन हारी है
त्रिनेत्र शिव जोगी शिव विशरारी है
अमर नाथ शिव सब के पालन हारी है

नील कंठ महादेव का डम डम डमरू वाजे,
भस्म रमावे जटा गंग साजे करते भेड़े पार बड़े उपकारी है
अमर नाथ शिव सब के पालन हारी है

वन में समाधि करे महाकाल के मलंग जी
बाबा बर्फानी सदा रहे अंग संग जी
भुत प्रेत सब जिनके आज्ञा कारी है
अमर नाथ शिव सब के पालन हारी है

पूजा करे संसार महादेव ॐ नाथ की
मणि महेश मेरे बाबा सोम नाथ की
इनयात शिव तिरलोकी शिव त्रिपुरारी है
अमर नाथ शिव सब के पालन हारी है

Watch & Listen सुनें और देखें