Bhajan भजन · Hindi

नाम ले तू शिव का

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

शिव शंकर का जाप कर तू मुकति पायेगा,
नाम ले तू शिव का तू भव तर जायेगा,

भोले बाबा करते है माफ़ सबकी भूले,
तुझपे दया वो कर देंगे स्वीकार अपनी भूले,
सच्चे मन से अगर तू शिव को ध्याए गा,
नाम ले तू शिव का...

देवो के ये देव है महादेव कहलाते,
सुनते ये पुकार सबकी सबको पार लगाते,
श्रदा और विश्वाश से तू इनको भुलाये गा,
नाम ले तू शिव का...

विषधारी मेरे शंकर सबके भाग बनाते,
जो भी आता बन के सवाली उसको है अपनाते,
तू भी अगर बनके सवाली घर पे जाएगा,
नाम ले तू शिव का.....

Watch & Listen सुनें और देखें