Bhajan भजन

है वो दरबार मेहँदीपुर

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

याहा बनती है तकदीरे है वो दरबार मेहंदीपुर
कटे याहा दुःख की जंजीरे है वो दरबार मेहँदीपुर

ना लौटा कोई भी खाली
सवाली बन के जो आया,
मिले दुनिया की जागीरे है वो दरबार मेहँदीपुर

कोई किस्मत का मारा हो हार कर इस के घर आये,
बदले किस्मत की लकीरे है वो दरबार मेहंदीपुर

सतय का बोल भाला है याहा झूठे का मुह काला
मिले इंसाफ जिस तीरे है वो दरबार मेहंदीपुर

लगन तू भी लगा पंकज तेरी बिगड़ी सवर जाए,
मिले प्रभु नाम के हीरे है वो दरबार मेहँदीपुर

Watch & Listen सुनें और देखें