Bhajan भजन

हे गणपति महाराज करू मैं गुणगान तेरा

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

हे गणपति महाराज करू मैं गुणगान तेरा
पूरण कर दो काज करू मैं तेरा
हे गणपति महाराज करू मैं गुणगान तेरा

रिधि सीधी नव निधि के स्वामी तुम दाता तुम अन्तर्यामी
तेरा सगरे जगत पर राज करू मैं गुणगान तेरा
हे गणपति महाराज करू मैं गुणगान तेरा

शिव गोरा के राज दुलारे भगतो के नैनो के तारे
तुम राखो म्हारी लाज करू मैं गुणगान तेरा
हे गणपति महाराज करू मैं गुणगान तेरा

तुंग शुण्ड इक दंत कहाते
लम्बोदर तोहे मोदक भाते
माहरे हिरदये बीच बिराग करू मैं गुणगान तेरा
हे गणपति महाराज करू मैं गुणगान तेरा

Watch & Listen सुनें और देखें