Bhajan भजन · Hindi

हर जन्म तेरा होके रहूं शंकरा

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

हर जन्म तेरा होके रहूं शंकरा,
तूं चाहें वहीं मैं करुं शंकरा,
हर जन्म तेरा होके रहूं शंकरा.....

मैं कही भी रहू काम कुछ भी करुं,
काम कुछ भी करुं काम कुछ भी करुं,
तेरे चरणों का वंदन मैं करता हूं,
वंदन करता रहूं वंदन करता रहूं,
नाम हर पल तेरा मैं जपूं शंकरा,
हर जन्म तेरा होके रहूं शंकरा.....

तेरे चरणों का चरणामृत मिलता रहे,
मिलता रहे चरणामृत मिलता रहे,
जीवन तेरी रजा में मेरा चलता रहे,
जीवन चलता रहे जीवन चलता रहे,
तूं खुशी दे या ग़म मैं सहूं शंकरा,
हर जन्म तेरा होके रहूं शंकरा......

जब अनाड़ी की आएगी अंतिम घड़ी,
तब मेरे साथ ना हो कोई गड़बड़ी,
ना कोई गड़बड़ी ना कोई गड़बड़ी,
राख बन गंगाजल में बहूं शंकरा,
हर जन्म तेरा होके रहूं शंकरा......

Watch & Listen सुनें और देखें