Bhajan भजन · Hindi

हरे तीन पतों मे क्या बल है

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

हरे तीन पतों मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
भोला मगन है भोला मगन है,
हरे तीन पतों मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

सरयु मगन है गोमती मगन है,
गंगा में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पतों मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

सूरज मगन है तारे मगन है,
चंदा में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पतों मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

बिच्छु मगन है ततैया मगन है,
नागो में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पतों मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

ढोलक मगन है मजीरा मगन है,
डमरू में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पतों मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

लड्डू मगन है पेड़ा मगन है
भाग धतूरे में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पतों मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

शाल मगन है दुशाला मगन है,
बाघम्बर में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पतों मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है॥

गणपति मगन है कार्तिक मगन है,
गौरा में ऐसा क्या बल है जिसमे भोला मगन है,
हरे तीन पतों मे क्या बल है जिसमे भोला मगन है

Watch & Listen सुनें और देखें