Bhajan भजन · Hindi

सारा जमाना मेरे भोले का दीवाना

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

सारा जमाना मेरे भोले का दीवाना
जीना हो सिर उठा के शरण में इनकी आना

विश्वाश दिल से करले हर काम तेरा होगा,
खुद को तू कर समर्पित फिर नाम तेरा होगा,
छोड़े गा न कभी तेरा हाथ
सारा जमाना मेरे भोले का दीवाना
जीना हो सिर उठा के शरण में इनकी आना

जिसे दुनिया खाव्व समजे वो हकीकत है याहा पे,
हर पत्थर की भी प्यारे बड़ी कीमत है याहा पे,
याहा की निराली हर इक बात
सारा जमाना मेरे भोले का दीवाना
जीना हो सिर उठा के शरण में इनकी आना

जो दीवाने भोले के है उनका न हाल पूछो,
क्या क्या मिला है उनको न ये सवाल पुछो,
सुनो मुश्किल है जवाब देना जवाब
सारा जमाना मेरे भोले का दीवाना
जीना हो सिर उठा के शरण में इनकी आना

Watch & Listen सुनें और देखें