Bhajan भजन

श्याम से दिल का लगाना

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

राधे तू बड़ भागिनी कौन तपस्या कीन,
तीन लोक तारण तरन सो तेरे आधीन……..

श्याम से दिल का लगाना, कोई मजाक नहीं,
जीते जी जान से जाना, कोई मजाक नहीं,
श्याम से दिल का लगाना……

मोहब्बत जिनसे करते हैं, बिना देखे अचम्भा है,
मोहब्बत जिनसे करते हैं, बिना देखे अचम्भा है,
याद में आँसूं बहाना, कोई मजाक नहीं,
श्याम से दिल का लगाना…….

किसी के घर में लगी, आग तो देखी होगी,
किसी के घर में लगी, आग तो देखी होगी,
अपने घर आग लगाना, कोई मजाक नहीं,
श्याम से दिल का लगाना……..

असर अगर आह में हो, पत्थर भी पिघल जाते हैं,
असर अगर आह में हो, पत्थर भी पिघल जाते हैं,
असर वो आह में लाना, कोई मजाक नहीं,
श्याम से दिल का लगाना…….

किसी को कुछ भी कह देना, आसान है मगर,
किसी को कुछ भी कह देना, आसान है मगर,
सबकी चुपचाप सह जाना, कोई मजाक नहीं,
याद में आंसू बहाना, कोई मजाक नही,

श्याम से दिल का लगाना, कोई मजाक नहीं,
जीते जी जान से जाना, कोई मजाक नहीं,
श्याम से दिल का लगाना……

Watch & Listen सुनें और देखें