Bhajan भजन

श्याम के रंग में चुनर अपनी रंगली

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

श्याम के रंग में चुनर अपनी रंगली,
चाहे कोई ताना मारे कहे मोहें बावली,
श्याम के रंग में चुनर अपनी रंगली,
श्याम रंग तेरो साचा रंग.......

श्याम रंग जब चढ़ जाये,
दूजा रंग कहाँ उसे भाये,
सारे रंग लगे मोहें नकली,
श्याम के रंग में चुनर अपनी रंगली,
चाहे कोई ताना मारे कहे मोहें बावली,
श्याम रंग तेरो साचा रंग......

जोगन बनके जोग रमाऊं,
श्याम पिया के गीत मैं गाऊं,
नाचूँ बजा के मैं डफली,
श्याम के रंग में चुनर अपनी रंगली,
चाहे कोई ताना मारे कहे मोहें बावली,
श्याम रंग तेरो साचा रंग......

Watch & Listen सुनें और देखें