Bhajan भजन

शेर की सवारी करके

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

मैया सुरमा लगाया करो,
शेर की सवारी करके,
पर्वत घूम आया करो……

मैया पायल भी पहना करो,
मैया बिछुए भी पहना करो,
मैया महावर बिन शोभा नही,
जाके सोलह सिंगर करो,
शेर की सवारी करके,
पर्वत घूम आया करो……

मैया लहंगा भी पहना करो,
मैया साड़ी भी पहना करो,
मैया चुनरी बिन शोभा नही,
जाके सोलह सिंगर करो,
शेर की सवारी करके,
पर्वत घूम आया करो……..

मैया चूड़ी भी पहना करो,
मैया कंगना भी पहना करो,
मैया मेहँदी बिन शोभा नही,
जाके सोलह सिंगर करो,
शेर की सवारी करके,
पर्वत घूम आया करो……..

मैया हार भी पहना करो,
मैया माला भी पहना करो,
मैया कुंडल बिन शोभा नही,
जाके सोलह सिंगर करो,
शेर की सवारी करके,
पर्वत घूम आया करो……..

मैया नथनी भी पहना करो,
मैया टीका भी पहना करो,
मैया सिंदूर बिन शोभा नही,
जाके सोलह सिंगर करो,
शेर की सवारी करके,
पर्वत घूम आया करो……..

Watch & Listen सुनें और देखें