Bhajan भजन

शुभ घड़ी प्रथम गणेश मनाओ

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

शुभ घड़ी प्रथम गणेश मनाओ
मंगल दीप जलाओ जलाओ

पूजो प्रथम श्री गणनाथ, करते हैं सबके शुभ काज,
रखते सारे जग की लाज, श्रद्धा शीश नवाओ; मनाओ,
शुभ घड़ी …… .

रहें सहाय सदा श्रीराम, कृपा करें हम पर घनश्याम,
पूरन हो शुभसे शुभ काम, हर्षित मन सबका मनाओ,
शुभ घड़ी …….