Bhajan भजन · Hindi

शिव है बड़ा मतवाला मेरा शिव है बड़ा मतवाला

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

शिव है बड़ा मतवाला मेरा शिव है बड़ा मतवाला,
मैं फेरु शिव की माला मेरा शिव है बड़ा मतवाला,

ना शिव जैसा कोई जोगी ना शिव जैसा कोई ग्यानी,
त्याग दिये सोने के महल कैलाश में डेरा डाला,
मेरा शिव है बड़ा मतवाला,

ॐ शिव ॐ बोले मेरा रोम रोम नहीं काम कोई अब दूजा,
मेरा भोले नाथ रहे सदा मेरे साथ करू पल पल शिव की पूजा,
किस की औकात जो लगाए मुझे हाथ माहदेव मेरा रखवाला,
शिव है बड़ा मतवाला मेरा शिव है बड़ा मतवाला,

शिव का मलंग मैं हु शिव की पतंग शिव चाहे जिदर उड़ा ले,
डमरू भजा के नशा नाम का चढ़ा ले जब चाहे मुझे नचा ले,

छम छम मैं तो नाचू घूम घूम मैं तो नाचो भोला नचाने वाला,
शिव है बड़ा मतवाला मेरा शिव है बड़ा मतवाला,

Watch & Listen सुनें और देखें