Bhajan भजन · Hindi

शिव शंकर का जाप कर तू मुकति पायेगा

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

शिव शंकर का जाप कर तू मुकति पायेगा,
नाम ले तू शिव का तू भव तर जायेगा,
शिव शंकर का जाप कर तू मुकति पायेगा,

भोले बाबा करते है माफ़ सबकी भूली,
तुझपे दया वो कर देंगे स्वीकार अपनी भूले,
सच्चे मन से कर तू शिव को धयाए गा,
नाम ले तू शिव का तू भव तर जायेगा,

देवो के ये देव है महादेव कहलाते,
सुनते पुकार सबकी सबको पार लगाते,
शरधा और विश्वाश से तू इनको भुलाये गा,
नाम ले तू शिव का तू भव तर जायेगा,

विषधारी मेरे शंकर सबके भाग्ये बनाते,
जो भी आता बन के सवाली उसको है अपनाते,
तू भी अगर बन सवाली दर पे जायेगा,
नाम ले तू शिव का तू भव तर जायेगा,

Watch & Listen सुनें और देखें