Bhajan भजन · Hindi

शिव को मना ले जय कारा लगाले

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

शिव को मना ले जय कारा लगाले मुख से निकले यही हर दम,
भगतो बोल बम बम,

भोले नाथ है बोले भाले मस्तक चंदा सादे,
बम भोले की गूंज मात्र से सब संकट भागे,
बम बम बम बम गाते जाओ चाहे निकल जाए दम,
भगतो बोल बम बम,

दूध गंगा जल शिव को चङा दू भोले को मना ले,
जीवन पल में बदल देंगे तू भी फयदा उठा ले,
शिव जैसा न देव दूसरा पल में मिटाये गम ,
भगतो बोल बम बम,

नमः शिवाये मंत्र निराला भोले को है भाता,
जन्म जन्म के बंधन कट ते जो इसको है ध्याता,
सोढ़ी की अरदास सुनो अब करदो नजरे कर्म,
भगतो बोल बम बम,

Watch & Listen सुनें और देखें