Bhajan भजन · Hindi

शिव के दीवाने चलो शिव को मनाएंगे

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

शिव के दीवाने चलो शिव को मनाएंगे
देवों के देव महादेव को रिझाएंगे
भोले बाबा भगतों के हरते है गम बोलो बम बम बम

देवों और देत्यो में हुआ संग्राम था
देवों को बचाया था किया विषपान था
असुरों को धरती से किया था खत्म

जटा में गंगा है माथे पे चंदा है
गल में है नागराज भभूति अंगा है
हाथों में है डमरू बाजे डम डम डम

शिव शंकर शम्भू की लीला महान है
भगतों को मुँह माँगा दिया वरदान है
महादानी है करते है रहमोकरम

कालो का काल महाकाल एक रूप है
त्रिलोकी नाथ दीनानाथ सहरूप है
विजन का भोलेनाथ कष्ट करो कम

Watch & Listen सुनें और देखें