Bhajan भजन · Hindi

शंकर भोले भाले तेरी महिमा है अपार

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

शंकर भोले भाले तेरी महिमा है अपार
करता हर दम भोला भगतो का बेडा पार
शंकर भोले भाले तेरी महिमा है अपार

रूप गजब तेरी शान निराली हाथ में बाबा तेरे भांग की प्याली,
दर्शन देदो मुझको तूम आकर तो इक बार
करता हर दम भोला भगतो का बेडा पार

जब जब भगतो पे भीड़ पकड़ी है छोड़ समाधि तूने पीड हरी है,
राह तकू मैं बाबा तेरी बारम बार
करता हर दम भोला भगतो का बेडा पार

भगती न जानू बाबा जानू न पूजा
इतना ही जानू तुम बिन कोई न दूजा
भगतो की है विनती बाबा से बारम बार
करता हर दम भोला भगतो का बेडा पार

Watch & Listen सुनें और देखें