Bhajan भजन

वन को जब जाना भगवान

Ram श्री राम
Lyrics बोल

वन को जब जाना भगवान पहले हमें विदा कर जाना,
मेरे टीके पर ओम लिखवाना,
मेरी बिंदिया पर राम लिखवाना,
फैंसी लिखत लिखो भगवान जैसे अमरबेल की छाया,
वन को जब जाना भगवान.....

मेरे हरवा पर ओम लिखवाना,
मेरी माला पर राम लिखवाना,
ऐसी लिखत लिखो भगवान जैसे अमरबेल की छाया,
वन को जब जाना भगवान....

मेरी चूड़ियों पर ओम लिखवाना,
मेरी मेहंदी पर राम लिखवाना,
ऐसी लिखत लिखो भगवान जैसे अमरबेल की छाया,
वन को जब जाना भगवान....

मेरी पायल पर ओम लिखवाना,
मेरी महावर पर राम लिखवाना,
ऐसी लिखत लिखो भगवान जैसे अमरबेल की छाया,
वन को जब जाना भगवान....

मेरे लहंगा पर ओम लिखवाना,
मेरी चुनरी पर राम लिखो आना,
ऐसी लिखत लिखो भगवान जैसे अमरबेल की छाया,
वन को जब जाना भगवान....