Bhajan भजन

राम नाम सुखदाई भजन करो भाई

Ram श्री राम
Lyrics बोल

राम नाम सुखदाई भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का

ये तन है जंगल की लकड़ी
आग लगे जल जाई, भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का...

ये तन है कागज की पुड़िया
हवा चले उड़ जाई, भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का...

ये तन है माटी का ढेला
बूँद पड़े गल जाई, भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का...

ये तन है फूलों का बगीचा
धुप पड़े मुरझाई, भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का...

ये तन है कच्ची है हवेली
पल में टूट जाई, भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का...

ये तन है सपनो की माया
आँख खुले कुछ नाही, भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का...

Watch & Listen सुनें और देखें