Bhajan भजन

राम जी के चरणों में मन को लगाये जा

Ram श्री राम
Lyrics बोल

सीताराम सीताराम सीताराम गाये जा,
राम जी के चरणों में मन को लगाये जा,

छोड़ सभी रिश्ते बस मान यही नाता
पिता रघुनाथ जी श्री जानकी जी माता
इसी भाव गंगा में डुबकी लगाये जा,
राम जी के चरणों में मन को लगाये जा,

दुनिया भर में काहे भटकता,
द्वारे द्वारे सीस पटकता
राम जी के पास एक अलख जगाये जा,
राम जी के चरणों में मन को लगाये जा,

क्या करना अब सो जन जन की,
किरपा दृष्टि जब रघुनन्दन की
राम की कृपा से नित मौज उड़ाये जा..
राम जी के चरणों में मन को लगाये जा,

Watch & Listen सुनें और देखें