Bhajan भजन

राधा रानी के जयकारे बोलते चलो

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

बोलते चलो बोलते चलो राधा रानी के जयकारे बोलते चलो.....

तेरा द्वारा राधे तेरा द्वारा,
तीनों लोकों में है बड़ा प्यारा,
राधा रानी के जयकारे बोलते चलो....

ये बिंदिया राधे तेरी बिंदिया,
भक्तों की उड़ा गयी निंदिया,
राधा रानी के जयकारे बोलते चलो.....

ये हरवा राधे तेरा हरवा,
बड़ा प्यारा लगे तेरा जलवा,
राधा रानी के जयकारे बोलते चलो.....

ये कंगना राधे तेरा कंगना,
कब आओगी मेरे अंगना,
राधा रानी के जयकारे बोलते चलो......

ये पायल राधे तेरी पायल,
हम सबको कर गयी घायल,
राधा रानी के जयकारे बोलते चलो.....

Watch & Listen सुनें और देखें