Bhajan भजन

मैया पूरे करे अरमान

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

मैया की महिमा हम मिल कर सब गाये
मैया की ज्योत हम मिल कर जलाए
मेरी मैया से जग की शान
सब के पुरे करे अरमान
मैया पुरे करे अरमान ...

आंबे माँ की महिमा निराली सारी दुनिया गाये,
ध्वजा नारियल पान सुपारी माँ को भेट चडाये
मेरी मैया है जग की शान
मैया पुरे करे अरमान ...

मेरी मैया बड़ी दयालु दया दृष्टि बरसाए
जग जनी माँ आंबे मैया सब को पार लगाये
मेरी मैया है सब की शान
मैया पुरे करे अरमान ...

अनधन को माँदेती आँखे निर्धन को देती माया,
बांजन को माँ पुत्र है देती कोडीन को देती काया
मेरी मैया है जग की शान
मैया पुरे करे अरमान ...

Watch & Listen सुनें और देखें