Bhajan भजन

मैया ने किया है ईमेल कल शाम

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

मैया ने किया है ईमेल कल शाम चलो चले सब मैया जी के धाम
जयकार लगा लो मैया जी के नाम चलो चले सब मैया जी के धाम

नवरातो में मैया फेरा लगायेगी भगतो के सोये हुए भाग जगाएगी
जो भी दरबार मैया जी के आ जाएगा उसके सफल सब काज वो कराएगी
मेल में लिखा है बस यही पैगाम
चलो चले सब मैया जी के धाम

रेहता सुहाग उन बेहनो का सलामत नवरातो में वर्त पूरण जो करती है
मैया की सेवा में लगे कोई न दाम
चलो चले सब मैया जी के धाम

रोगी को न निरोग करे कोडी को दे काया
बालक को बुधि दे निर्धन को माया
सुर नर मुनि सब आरती उतारे मैया सब तेरे चरण पखारे,
करलो पूजा मैया की सुबहो शाम
चलो चले सब मैया जी के धाम

Watch & Listen सुनें और देखें