Bhajan भजन

मैं पलकन डगर बुहारू

Ram श्री राम
Lyrics बोल

मैं पलकन डगर बुहारू आज मेरे राम आवेगे
मैं नित नित राह निहारु आज मेरे राम आवेगे
राम आवेगे मेरे प्रभु राम आवेगे
मैं पलकन डगर बुहारू आज मेरे राम आवेगे

जन्म बिताया राह तकती फिर भी नैना नहीं हिया थकते,
राम नाम का सुमिरन मेरे रोम रोम है हर पल करते
मैं नित नित डगर पुहारु आज मेरे राम आयेगे

बचपन बीता योवन बीता बीता जाए बुढापा
रामकी धुन में मन तो खो बेठी हु मैं तो अपना आपा
मैं नित नित राह निहारु आज मेरे राम आयेगे

सुल हटा कर फूल बिछाए ना जाने कब रघुवर आये मीठे वेर रखे चख चख कर
जो बगियाँ से चुन चुन लाये
मैं पल पल राम पुकारू आज मेरे राम आवेगे

Watch & Listen सुनें और देखें