Bhajan भजन

मैं तेरा शुकर करूँ काहे फिकर करूँ

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

मैं तेरा शुकर करूँ जीकर करू काहे फिकर करूँ
आँखे नम हो जाए माँ जब बीते कल का ज़िकर करूँ
अपना आज जो देखूं मैया हर पल तेरा शुकर करूँ
मैं तेरा शुकर करूँ ....................

बड़ी सुनी है मैया मैंने इस दुनिया की बातें
श्रद्धा भाव से करता रहा माँ मैं तेरे जगराते
भक्ति में शक्ति है आंबे यही सोच के सबर करूँ
अपना आज जो देखूं मैया हर पल तेरा शुकर करूँ
मैं तेरा शुकर करूँ ....................

सच्ची ज्योत में मैया मैंने दर्शन तेरे पाए
जिसको आसरा तेरा दाती वो काहे घबराये
तू ही तू दिखती है मैया मैं जहाँ पर नज़र करूँ
अपना आज जो देखूं मैया हर पल तेरा शुकर करूँ
मैं तेरा शुकर करूँ ....................

माँ तेरे आँचल की शीतल छाया मैंने पायी
सुख सागर की बरखा अम्बे तूने है बरसाई
इतनी कृपा चाहे तानु अच्छे वक़्त की कदर करूँ
अपना आज जो देखूं मैया हर पल तेरा शुकर करूँ
मैं तेरा शुकर करूँ ....................

Watch & Listen सुनें और देखें