Bhajan भजन · Hindi

मेरे रामजी आएंगे करलो स्वागत की तैयारी इतने बरस के बाद है आई राजतिलक की बारी

Ram श्री राम
Lyrics बोल

तर्ज : मेरा हाथ पकड़ ले रे

मेरे रामजी आएंगे
करलो स्वागत की तैयारी
इतने बरस के बाद है आई
राजतिलक की बारी
मेरे रामजी..

दुल्हन के जैसी
अयोध्या सजेगी
एक बार फिर से
दीवाली मनेगी
राम लखन सीता हनुमत की..
निकलेगी असवारी.. मेरे रामजी

केशरिया दुपट्टा अपने
माथे पे बांध के
करोड़ों भगत होंगे
सरयू के घाट पे
जय श्री राम के जयकारों से..
गूंजेगी दुनिया सारी.. मेरे रामजी

अयोध्या न जा-सका तो
घरको सजाऊंगा
राम नाम का एक दीपक
घर में जलाऊंगा
भग्तों के संग अम्बरीष मांगे..
रखियो लाज हमारी.. मेरे रामजी

रामजी के स्वागत में
उत्सव मनाएंगे
भीलणी के बेर जैसा
भोग हम लगाएंगे
फुलों की होली खेलेंगे..
ये है ईच्छा हमारी.. मेरे रामजी

Watch & Listen सुनें और देखें