Bhajan भजन

मेरे बाला जी के धाम पे आके देखलो

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

मेरे बाला जी के धाम पे आके देखलो,
संकट सबके कटे है गुण गाके देख लो,
मेरे बाला जी के धाम पे आके देखलो।।

श्रद्धा भक्तो की निराली,
झूमे दुनिया सारी है,
हर भक्त तेरे चरणों का पुजारी है,
मेरे बाला जी के धाम पे आके देखलो।।

बाबा खुशियों से जीवन भरे सबका,
बाबा बेड़ा पार है करे सबका,
मेरे बाला जी के धाम पे आके देखलो।।

ये है राम दीवाने, राम इनकी जान है,
मेरे बजरंग बाला, भक्तों की शान है,
मेरे बाला जी के धाम पे आके देखलो।।

Watch & Listen सुनें और देखें