Bhajan भजन

मेरी मैया शेरावाली है मैं गुण मैया के गाऊगी

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

मेरी मैया शेरावाली है मैं गुण मैया के गाऊगी
मेरी मैया बड़ी ही दयालु है मैं फुले नही समाऊगी

मेरी मैया के दर जो जाता वो भव से पार हो जाता है,
झोली भर भर खुशिया पाता है मैया को चुनर उडाऊ गी
मेरी मैया शेरावाली है मैं गुण मैया के गाऊगी

माँ सुनी गोद है भर कर के देखो चमत्कार दिख लाती है,
मेरी आंबे जगदम्बे मैया हलवा का भोग लगाओ गी
मेरी मैया शेरावाली है मैं गुण मैया के गाऊगी

Watch & Listen सुनें और देखें