Bhajan भजन · Hindi

मेरा भोला बड़ा मतवाला

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

मेरा भोला बड़ा मतवाला
सोहे गले बीच सर्पों की माला
माथे चन्दा सुहाए जटा गंगा बहाये-2
कमर बांधे हुए मृग क्षाला
मेरा......................!!

खाते भगिया धतूर करें नशा भरपूर २
समुद्र मंथन का विष पीने वाला
मेरा..............................!!!
रहे परबत कैलाश गौरा मइया के साथ-2
गोद में बैठे गणपति लाला
मेरा............................!!

Watch & Listen सुनें और देखें