Bhajan भजन

मेरा दिल घबराये रे श्याम तेरी दुनियाँ मे

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

मेरा दिल घबराये रे श्याम तेरी दुनियाँ मे

जब जाऊ मै मंदिर शिवालय
मुझे मुड़ मुड़ के देखे रे श्याम तेरी दुनियाँ मे
मेरा दिल........

जब जाऊ मै भजन कीर्तन
यह तो बाते बनावे रे श्याम तेरी दुनियाँ मे
मेरा दिल........

इक दूजे की चुगली करती
बड़ा शोर मचावे रे श्याम तेरी दुनियाँ मे
मेरा दिल........

यह दुनियाँ तेरी बड़ी निगोरी
यह तो बाज ना आवे रे श्याम तेरी दुनियाँ मे
मेरा दिल.........

यह दुनियाँ तेरी बड़ी मतलबी
बिना मतलब ना जाने रे श्याम तेरी दुनियाँ मे
मेरा दिल.......

यह दुनियाँ पथर को पूजे
माँ बाप को सतावे रे श्याम तेरी दुनियाँ मे
मेरा दिल........

Watch & Listen सुनें और देखें