Bhajan भजन

मेरा छोटा सा बजरंगी बड़ा पयारा लागे

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

मेरा छोटा सा बजरंगी बडा पयारा लागे
पयारा लागे बड़ा नयारा लागे
छोटे से बजरंगी के सीस पे मुकट है
मुकट पे सोने की तार साजे
मेरा छोटा सा जै हो
मेरा छोटा सा बजरंगी.........

छोटे से बजरंगी की बड़ी बड़ी अखीयां
अखीयों मे कजले की धार साजे
मेरा छोटा सा............

छोटे से बजरंगी के हाथो मे कगना
खेले तो खनखन खन बाजे
मेरा छोटा सा..........

छोटे से बजरंगी के पावों मे पैजनीयां
नाचे तो छमछम छम बाजे
मेरा छोटा सा.........

छोटे से बजरंगी के हिरदे मे कौन है
हिरदे मे सीता राम साजे
मेरा छोटा सा ............

Watch & Listen सुनें और देखें