Bhajan भजन

मीरा तो बैरागन हो गई बाली उमरिया में

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

मीरा तो बैरागन हो गई बाली उमरिया में....

नाग बिष जो मंगवाए,
गले मीरा के डलवाए,
नाग फूल माला हो गई, बाली उमरिया में.....

जहर के प्याले मंगवाए,
घोल मीरा को पिलवाए,
जहर तो अमृत बन गए, बाली उमरिया में.....

सेज कांटो के बीछवाई,
उसी पर मीरा सुलवाई,
कांटे तो फूलों में बदल गए, बाली उमरिया में.......

छोड़ राणा की रजधानी,
पति की एक नहीं मानी,
मीरा तो वृंदावन बस गई, बाली उमरिया में......

Watch & Listen सुनें और देखें