Bhajan भजन

मस्त मगन हो नाचे हमरो वीर हनुमाना

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

मस्त मगन हो नाचे,
हमारो वीर हनुमाना।।

हाथों में करताल लिए है,
गावे राम के गाना,
हमारो वीर हनुमाना।।

लाल लंगोटा तन पे सिंदुर,
करे राम गुणगाना
हमारो वीर हनुमाना।।

पावों में वो घुघर बांधे,
नाच रो बलबाना,
हमारो बीर हनुमाना।।

कुंद कूंद के नाचे बीरा,
फूला नही समाना,
हमारो बीर हनुमाना ।।

राम राम गुण गावें राजेन्द्र,
दया दृष्टी बरसाना,
हमरो बीर हनुमाना.....

गीतकार/गायक-राजेन्द्र प्रसाद सोनी

Watch & Listen सुनें और देखें