Bhajan भजन

मतलब की दुनिया में सचा प्रेम तेरा है

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

उचे उचे पर्वत पे मैया का बसेरा है
मतलब की दुनिया में सचा प्रेम तेरा है

अपनी सारी जिन्दगी हमने तेरे नाम करदी
खुशियाँ या गम देना आंबे माँ तेरी मर्जी
तू जो चाहे हो शाम चाहे तो सवेरा है
मतलब की दुनिया में सचा प्रेम तेरा है

सूरत नैनो में बसा अखियाँ मैं बंद करलू
देवी मैया तुझसे बाते मैं चंद करलू
देखू तुझे जी भर के यही ख्वाब मेरा है
मतलब की दुनिया में सचा प्रेम तेरा है

रोते रोते जो जपे मुस्कान ले जाते है,
खोया जो जीवन में सुख सारे पाते है
कटे तेरी किरपा से माँ दुखो का घेरा है
मतलब की दुनिया में सचा प्रेम तेरा है

Watch & Listen सुनें और देखें