Bhajan भजन · Hindi

भोले शिव भोले

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

भोले... शिव भोले

तू दरस दिखा जा भोले
सोये भाग जगा जा भोले
मन मेरा शिव शिव बोले
भोले... शिव भोले

तीन लोक के मालिक शम्भू दुनिया के रखवाले हो
सबके मन की पूरी करते बाबा भोले भाले हो

मन मंदिर में नाम तेरा जो जय शिव जय शिव कहता है
पावन ह्रदय हो जाये जो गंगा जैसे बेहटा है

डम डम डम डमरू बाजे दुखियों के दुःख हरता है
संजू ओजला का भी भोले तेरे बिना न चलता है
भोले... शिव भोले

Watch & Listen सुनें और देखें