Bhajan भजन · Hindi

भोले बाबा ने बो दई भांग

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

शिव शंकर चले केलाश बुंदिया पड़ने लगी
गोरा जी ने बो दई हरी हरी मेहँदी,
भोले बाबा ने बो दई भांग बुंदिया पड़ने लगी

अरे गोरा जी की पक गई हरी हरी मेहँदी
भोले बाबा की पक गई भांग बुंदिया पड़ने लगी

गोरा जी ने सींच लई हरी हरी मेहँदी,
भोले बाबा ने सींच लई भांग बुंदिया पड़ने लगी

गोरा जी की रच गई हरी हरी मेहँदी
भोले बाबा को चढ़ गई भांग बुंदिया पड़ने लगी

Watch & Listen सुनें और देखें