Bhajan भजन · Hindi

भोले तेरे चरणों की अगर धुल जो मिल जाये

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

भोले बम बम बोलो……….
भोले तेरे चरणों की,
गौरा तेरे चरणों की,
अगर धुल जो मिल जाये ,
सच कहता हूँ मेरी ,
तकदीर बदल जाए………..

सुनते हैं तेरी रहमत,
दिन रात बरसती है,
एक बूँद जो मिल जाये,
दिल की कली खिल जाये,
भोले तेरे चरणों की,
गौरा तेरे चरणों की……..

ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ,
जितना इसे समझाऊँ,
उतना ही मचल जाये,
भोले तेरे चरणों की,
गौरा तेरे चरणों की……..

नजरों से गिराना ना,
चाहे कितना सजा देना,
नज़रों से जो गिर जाए,
मुश्किल है संभल पाए,
भोले तेरे चरणों की,
गौरा तेरे चरणों की……..

गौरा इस जीवन में,
बस एक तमन्ना है,
तुम सामने हो मेरे,
मेरी दम निकल जाये,
भोले तेरे चरणों की,
गौरा तेरे चरणों की……..

Watch & Listen सुनें और देखें