Bhajan भजन

भवन पर छैना बाजे

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

जय माता दी, जय माता दी.....

भवन पर छैना बाजे,
भाग मेरे सोये जागे,
मुझे कुछ ऐसा लागे माँ,
भाग मेरे सोये जागे माँ,
भवन पर छैना बाजे,
भाग मेरे सोये जागे।।

छैन की छन छन सुनके,
पाप कटते है मन के,
छैन की धुन में मस्ती,
जगाते छैने भगती,
भवन पर छैना बाजे,
भाग मेरे सोये जागे।।

मईया के लाडले छैने,
माँ की ममता के गहने,
छैनो को सुनकर दाती,
है पल में दौड़ी आती,
भवन पर छैना बाजे,
भाग मेरे सोये जागे।।

बिना छैने जगराता,
नहीं है शोभा पाता,
छैनो का करके पूजन,
भक्तजन करते सिमरन,
भवन पर छैना बाजे,
भाग मेरे सोये जागे,
मुझे कुछ ऐसा लागे माँ,
भाग मेरे सोये जागे माँ,
भवन पर छैना बाजे,
भाग मेरे सोये जागे.......

Watch & Listen सुनें और देखें