Bhajan भजन

भजन के बिना तूने ये जीवन गंवाया

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

भजन के बिना तूने ये जीवन गंवाया,
कभी ये ना सोचा कि इस जग में,
आकर क्या तूने खोया क्या तूने पाया……..

जिसने दी ज़िन्दगी,उसने सब कुछ दिया,
भूलकर ना कभी नाम उसका लिया,
श्याम नाम के बिन नही कोई दूजा,
हरि नाम के बिन नही कोई दूजा,
तेरा साथ छोड़ेगा तेरा ही साया….

मोह माया के बंधन में है तू फंसा,
ना कभी सोचता क्या बुरा क्या भला,
सभी जानता है मगर जानकर भी,
की अमृत समझकर जहर तूने खाया…

Watch & Listen सुनें और देखें