Bhajan भजन · Hindi

बेलपत्ते ले आओ सारे भोले बाबा को सजाना है

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

बेलपत्ते ले आओ सारे भोले बाबा को सजाना है......

हाथ में लोटा गंगाजल पानी,
पट खोल पुजारी रे मुझे चरण धुलाना है,
बेलपत्ते ले आओ सारे भोले बाबा को सजाना है.......

हाथ में मेरे लाल लाल चंदन,
पट खोल पुजारी रे मुझे तिलक लगाना है,
बेलपत्ते ले आओ सारे भोले बाबा को सजाना है……..

हाथ में मेरे भंगिया का लोटा,
पट खोल पुजारी रे मुझे भोग लगाना है,
बेलपत्ते ले आओ सारे भोले बाबा को सजाना है……..

हाथ में मेरे दीया और बाती,
पट खोल पुजारी रे मुझ दिया जलाना है,
बेलपत्ते ले आओ सारे भोले बाबा को सजाना है……..

Watch & Listen सुनें और देखें