Bhajan भजन

बालाजी का मंदिर ऊपर सोने की छतरी

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

बालाजी का मंदिर ऊपर सोने की छतरी,
छतरी में लगा टेलीफोन बजरंग बालाजी....

किसने मिलायो किसने उठायो,
किसने करी मन की बात बजरंग बालाजी...

ब्रह्मा जी ने लायो विष्णु जी उठायो,
लक्ष्मी ने करी मन की बात बजरंग बालाजी.....

किसने मिलाया किसने उठायो,
किसने करी मन की बात बजरंग बालाजी....

शिव जी ने मिलाया गणपत ने उठायो,
गौरा जी ने करी मन की बात बजरंग बालाजी....

किसने मिलाया किसने उठायो,
किसने करी मन की बात बजरंग बालाजी.....

रामाजी मिलाया लक्ष्मण जी उठायो,
सीता जी ने करी मन की बात बजरंग बालाजी.....

किसने मिलाया किसने उठायो,
किसने करी मन की बात बजरंग बालाजी.....

कान्हा ने मिलाया दाऊ ने उठायो,
राधा जी ने करी मन की बात बजरंग बालाजी.....

किसने मिलायो किसने उठायो,
किसने करी मन की बात बजरंग बालाजी....

गुरुजी ने मिलाया चेला ने उठायो,
भक्तों ने करी मन की बात बजरंग बालाजी.....

Watch & Listen सुनें और देखें