Bhajan भजन

प्रथम निमंत्रण आपको देता देवो के सरताजा

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

प्रथम निमंत्रण आपको देता देवो के सरताजा
आओ गणराजा बुलाया भक्तो ने आजा

आप भी आना रिद्धि सिद्धि लाना
संग में गौरी माता
ब्रम्हा विष्णु देवो के संग
आना नारद ज्ञाता
शिवशंकर को लाना संग में
डम डम डमरु बजाता
आओ गणराजा बुलाया भक्तो ने आजा

राम रमैया बंसी बजैया संग उनकी पटरानी
मातु शारदा कंठ बसे हो ऐसी हो हर वाणी
ईष्ट देव है हनुमानजी रहे कृपा बरसाता
आओ गणराजा बुलाया भक्तो ने आजा

भक्तजनों के मन में आके पावन ज्योत जगादे
आज सभा में आनंद बरसे स्वर संगीत सजादे
कृपा करो हर साँस में तेरा नाम रहू दौहराता
आओ गणराजा बुलाया भक्तो ने आजा

प्रथम निमंत्रण आपको देवो के राजा
आओ गणराजा बुलाया भक्तो ने आजा

Watch & Listen सुनें और देखें