Bhajan भजन

पावन प्रभू का नाम लिए जा रहा हूँ

Ram श्री राम
Lyrics बोल

पावन प्रभु का नाम लिए जा रहा हूँ मैं,
जीवन उन्ही के नाम किये जा रहा मैं,
पावन प्रभु का नाम लिए जा रहा हूँ मैं।।

अधमो से अधम तारे हो तारोगे मुझे भी,
इस आसरे से अब तो जिए जा रहा हूँ मैं,
जीवन उन्ही के नाम किये जा रहा मैं,
पावन प्रभु का नाम लिए जा रहा हूँ मैं।।

माया में आके मन मेरा उलझा है इस तरह,
भव सिंधु में थपेड़ा अब खा रहा हूँ मैं,
जीवन उन्ही के नाम किये जा रहा मैं,
पावन प्रभु का नाम लिए जा रहा हूँ मैं।।

संसार से ना मिल सका आया मैं हारके,
इसलिए अब तेरा भजन गा रहा हूँ मैं,
जीवन उन्ही के नाम किये जा रहा मैं,
पावन प्रभु का नाम लिए जा रहा हूँ मैं।।

Watch & Listen सुनें और देखें