Bhajan भजन

नवरात्रों की आई बहार

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

नवरात्रों की आई बहार बहार नवरात्रों की आई बहार……

फूलों खुशियों के खिले है तन मन सब के मिले है,
मैया दर्शन दे दो आज बहार नवरात्रों की आई बहार……

प्रेम के मोती लुटा दे नैन स्वागत में बिछा दे,
जरा आदर के साथ बहार नवरात्रों की आई बहार……

द्वारे ब्रह्मा जी आए है संग ब्रह्माणी लाए है,
मैया दर्शन दे दो आज बहार नवरात्रों की आई बहार……

द्वारे शंकर जी आए है संग गौरा को लाए है,
मैया दर्शन दे दो आज बहार नवरात्रों की आई बहार……

द्वारे विष्णु जी आए है संग लक्ष्मी को लाए है,
मैया दर्शन दे दो आज बहार नवरात्रों की आई बहार……

द्वारे कान्हा जी आए है संग राधा को लाए है,
मैया दर्शन दे दो आज बहार नवरात्रों की आई बहार……

द्वारे हनुमान जी आए है सब भक्तो को संग लाए है,
मैया दर्शन दे दो आज बहार नवरात्रों की आई बहार……

Watch & Listen सुनें और देखें