Bhajan भजन

धरो महावीर का ध्यान

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

धरो महावीर का ध्यान
तुम्हारे संकट विघ्न टले बोल बजरंग
मिट जाये अँधेरा जीवन का
और ज्ञान का दीपक जले बोल बजरंग

जीवन अमोला पाया है ये जग झूठी माया है
चार दिनों की देख चांदनी मूरख क्यों भरमाया है
रह जाये खज़ाना यहीं धरा तेरे संग न कोड़ी चले बोल बजरंग
धरो महावीर का ध्यान .............

भाई बी अंधु सब तेरे सुख में रहते हैं नेड़े
देख गरजते दुःख के बदल सबसे पहले दूर हेट
दुनिया की ऐसी रीत अँधेरा होता है दीपक तले बोल बजरंग
धरो महावीर का ध्यान .............

कांटो से है जीवन भरा संभल के रखना पाँव ज़रा
उजाड़ ना जाये एक पालक में चमन ये तेरा हरा भरा
कहे भक्त मंडल प्रभु भक्ति से तुझे मुक्ति का मार्ग मिले बोल बजरंग
धरो महावीर का ध्यान .............

Watch & Listen सुनें और देखें