Bhajan भजन

तेरे नाम में बाबा बड़ा ही असर है

Khatu Shyam श्री खाटू श्याम
Lyrics बोल

तेरे नाम में बाबा बड़ा ही असर है
जिधर भी मैं देखूं बाबा तू आता नजर है

चंदा में तू है बाबा तारों में तू है
सूरज की किरणों में तेरा ही असर है

तन में भी तू है बाबा मन में भी तू है
मेरी धड़कनों में बाबा तेरा ही असर है

धरती पे तू है बाबा अंबर में तू है
सागर की लहरों में तेरा ही असर है

Writer - Brajbihari sharma

Watch & Listen सुनें और देखें