Bhajan भजन · Hindi

तेरा डमरू बाजे पर्वत पे

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

शिव शंकर भोले नाथ तेरा डमरू बाजे पर्वत पे
तेरा डमरू बाजे पर्वत पे
शिव शंकर भोले नाथ तेरा डमरू बाजे पर्वत पे

तेरा नील कंठ पे धाम बना जित सबका बिगड़ा काम बना
सारे जग की रखले बात तेरा डमरू बाजे पर्वत पे

तेरा सब से रूप निराला से तू तो जोगी बड़ा मतवाला से
तेरा पूजन हो दिन रात तेरा डमरू बाजे पर्वत पे

तेरे जैसा ओह्गड़दानी ना तेरे जैसा कोई वरदानी न
मेरे भोले पिता और मात तेरा डमरू बाजे पर्वत पे

Watch & Listen सुनें और देखें