Bhajan भजन

तकदीर बनाने वाली मां

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

तकदीर बनाने वाली मां मेरी कैसी तकदीर बनाई है,
मेरी कैसी तकदीर बनाई है, मेरा कैसा भाग बनाया है,
तकदीर बनाने वाली मां....

एक माला है जो टूट गई,
और मोती सारे बिखर गए,
मैं उन्हें जोड़ नहीं पाई मां, मेरी कैसी तकदीर बनाई है,
तकदीर बनाने वाली मां....

एक मटका है जो फूट गया,
और पानी सारा बिखर गया,
मैं उसे जोड़ नहीं पाई मां, मेरी कैसी तकदीर बनाई है,
तकदीर बनाने वाली मां....

एक डाली है जो टूट गई,
और पत्ते सारे बिखर गए,
मैं उन्हें जोड़ नहीं पाई मां, मेरी कैसी तकदीर बनाई है,
तकदीर बनाने वाली मां....

एक अपने हैं जो रूठ गए,
और रिश्ते नाते टूट गए,
उन्हें मिला नहीं पाई मां, मेरी कैसी तकदीर बनाई है,
तकदीर बनाने वाली मां....

Watch & Listen सुनें और देखें