Bhajan भजन · Hindi

डम डम डमरू भोले का बाज रहा

Shiva भगवान शिव
Lyrics बोल

डम डम डमरू भोले का बाज रहा,
मस्ती में देखो कैसे मेरा भोला नाच रहा,
डम डम डमरू भोले का बाज रहा,

डमरू की आवाज है सुनके श्याम सलोना आया है,
राधा रुक्मण को संग लेके रास रचाने आया है,
ढोलक चिमटा शैना सब साज है भाज रहा,
डम डम डमरू भोले का बाज रहा,

तू विष धारी तू मत वाला सारे जग का तू रखवाला,
तेरी महिमा सब से न्यारी नंदी की तू करे सवारी,
भक्ति तेरी का शम्भू मस्ताना नाच रहा,
डम डम डमरू भोले का बाज रहा,

Watch & Listen सुनें और देखें